हो जाए सावधान ! एक बार फिर जानवरों से इंसानो मे तेजी से फैल रहा है ये वायरस

दोस्तों हम सब ने कोरोना काल में वायरस के बारे में खूब सुना है। कोरोना काल में वायरस से हम लोगों ने पूरी दुनियां को को पीड़ित और प्रताड़ित होते हुए देखा है। लेकिन अब हाल ही में एक ऐसा वायरस सुर्खियों में आया है जो पहले पक्षी से जानवर में तथा अब जानवर से इंसानों में फैलने लगा है।

H5N1 Bird Flu Virus 

इस वायरस का नाम एवियन इंफ्लुएंजा (H5N1) वायरस है। यह वाइरस पक्षियों में फैलता है जिसे बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है। लेकिन अब यह पक्षियों से पहली बार गाय मे फैला और अब गाय से इंसानों में भी फैलने लगा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वाइरस COVID से 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

H5N1 Bird Flu Virus

COVID के मुकाबले क्यों ज्यादा खतरनाख है H5N1 वायरस।

बर्ड फ्लू वायरस कॉविड-19 से इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि जहां कोरोना काल में 100 लोग वायरस से पीड़ित थे तो उनमें मरने वालो की संख्या मे 0.1% लोगों की ही मृत्यु होती थीं। बाकी 99.9% लोग वायरस से बच जाते थें। लेकिन बर्ड फ्लू ( H5N1) के केश में मृत्यु की संख्या बहुत ही ज्यादा है। अगर H5N1 से 100 लोग पीड़ित हैं तो उनमें मरने वालों की संख्या 52% है। यानि की 100 को हुआ है तो 52 लोग नही बच पाएंगे। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक जनवरी 2003 से फरवरी 2024 तक H5N1 बर्ड फ्लू के 887 मामले दर्ज किए गए जिनमें 462 लोगों की मौत हो गई। यानी H5N1 बर्ड फ्लू से पीड़ित 52% लोगों की मृत्यु हो जाती है।  इसलिए यह बीमारी बहुत ही खतरनाक मानी जा रही है।


अमेरिका मे 17 राज्यों मे फैल चुका है यह वायरस

हाल ही में अमेरिका के टेक्सास राज्य में बकरियों तथा मवेशियों में इस वायरस (H5N1) को देखा गया है। यह जानवरों में खासकर स्तनधारी जानवरों में ज्यादा फैल रहा है। गायों में बर्ड फ्लू का पहला मामला 25 मार्च 2024 को सामने आया था। फिर 1 अप्रैल 2024 को संक्रमित गायों की देखभाल कर रहे एक डेयरी कर्मचारियों को भी बर्ड फ्लू हो गया। ऐसे में अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक h5n1 से महामारी फैलने का खतरा है। 

कनाडा की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी बायोनियाग्रा के फाउंडर जान फूल्टन ने इस वाइरस को लेकर चिंता जताई है उन्होंने कहा है कि ऐसा लगता है कि यह कोविड से 100 गुना घातक हो सकता है।
वर्तमान समय में या वायरस अमेरिका के 17 राज्यों में फैल चुका है अमेरिका में सारे एग प्रोडक्शन प्लांट को बंद कर दिया गया है।


क्या है बर्ड फ्लू H5N1 के लक्षण.?

1. थकान का आना, 
2. घबराहट होना, 
3. बुखार, खांसी, गले में खराश, 
4. मांसपेशियों में दर्द होता है, 
5. दस्त और उल्टी के साथ-साथ सर दर्द भी होता है, 
6. सांस लेने में परेशानी होती है, नाक जाम हो जाती है या नाक का ज्यादा बहना आदि।


क्या H5N1 बर्ड फ्लू की कोई वैक्सीन बनी है.?

बर्ड फ्लू का मामला 1996 में पहली बार आया था। लगभग 30 साल हो चुके हैं ऐसी स्थिति में बर्ड फ्लू कई बार देखा गया है। इसको कंट्रोल किया जाना बड़ा ही कॉमन है। इसकी वैक्सीन मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन बर्ड फ्लू का इंसान में दिखाना बहुत ही रेयर होता है। इसलिए अब इसे बहुत ही घातक समझा जा रहा है।


H5N1 बर्ड फ्लू से बचने के लिए बरते ये सावधानियां

1. जंगली पक्षियों और अन्य जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें
2. बीमार या पीड़ित पक्षी जानवर से सीधे संपर्क में आने से बचें
3. खाने से पहले मुर्गी और अंडों को ठीक से पकाएं
4. जानवर या पक्षी के आसपास जाने के बाद हैंड सेनीटाइजर से हाथ धोएं। 
5. पक्षियों के पास जाने पर फुल बाजू के कपड़े दस्ताने जूते पहने
6. ओपन और मार्केट में जाने से बचें
7. बिना हाथ धोएं अपनी आंखों ना किया मुंह को छूने से बच्चे।
और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म