Zombie Drug : लोग नशे के लिए खोद रहें हैं कब्रें तो सरकार को लगाना पड़ा आपातकाल

दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं, अफ्रीकी देश सियरा लियोन की जहां पर लोग नशे के लिए मरे हुए लोगों की हड्डियां निकाल कर नशा कर रहे हैं। हड्डियों के चूर्ण से ड्रग्स बनाया जा रहा है। यह मामला इतना ज्यादा हद तक बढ़ गया की सरकार को आपातकाल लगाना पड़ा। कब्रों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। क्या है पूरा मामला इसे विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।


Sierra leone zombie drug news


Sierra leone zombie drug 

अफ्रीकी देश सियरा लियोन में लोग जोंबी ड्रग्स के एडिक्शन में आ गए हैं। ऐसी ड्रग्स जिसके एडिक्शन में आने से वहां की सरकार को आपातकाल लगाना पड़ा।

विचार कीजिए किसी देश में आपातकाल कब लगता है। बाहरी देश का आक्रमण हो जाए या फिर राजनीतिक अस्थिरता आ जाए यहां पर आपातकाल लगाया गया है क्योंकि यहां के लोग एक ड्रग्स के गिरफ्त में है।

इस ड्रग्स का नाम है 'कुश' ड्रग। एक ऐसी ड्रग जिसके लिए लोग कब्र खोदकर जमी हुई लाशों को निकाल कर हड्डियों का चूर्ण बनाकर नशा कर रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया कि यहां पर कब्र के बाहर फोर्स की तैनाती करनी पड़ी। यहाँ पर 18 से 25 उम्र के जीवन के जो लोग हैं वह पूरी तरह से ड्रग्स के भेंट चढ़ चुके हैं।

सियरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माड़ा बायो ने कहा यह नशा मौत के चंगुल से कम नहीं है। इस ड्रग्स को एक दिन में एक ही बार लेने पर वह पूरे दिन हाई रहता है यह उनके लिए बेहद खतरनाक है।

लोग ड्रग्स के नशे में चूर हैं और पूरी तरह से घर को बर्बाद करने में निकले हुए हैं। युवा जो 18 से 25 साल की उम्र के हैं अपनी किताबें बेंच रहे हैं,अपने कपड़े बेच रहे हैं, घर में चोरी कर रहे हैं इस ड्रग्स को खरीदने के लिए।

कुश एक तरह का सिंथेटिक ड्रग है। सिंथेटिक ड्रग केमिकल के इस्तेमाल से बनाया गया होता है। इसे फुंक कर नशा किया जाता है। इसमें नशे के लिए गांजा, चरस और घातक केमिकल जैसे कीड़े मारने वाली दवाइयां मार्टिन वाला हिट का इस्तेमाल किया जाता है। मगर इंसान यहां नहीं रुक यह मर्दों के शरीर के हड्डियों को निकाल कर नशा करने लगा।

यह ड्रग पश्चिमी अफिका में 6 साल पहले ही आया था। इसका सेवन करने वाला इंसान एक दिन तक नशे में रहता है। यह ड्रग्स सेयरा लेयोन में एक बेहद गंदी समस्या बन गई है। 6 साल में यह नशीली दवा एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या बन गई है। इसे डीलर बड़े दामों में बेच रहे हैं और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हजारों कब्रो को खोद कर कंकाल चुरा रहे हैं। इस ड्रग को एक बार लेने में इंडियन करेंसी में ₹835 लगभग खर्च होते हैं। 

पिछले तीन सालों में बढ़ गए चार हजार परसेंट मामले

पिछले 3 साल में यहां के लोग ड्रग्स के इतने ज्यादा एडिक्ट हो गए हैं कि जहां पहले अस्पताल में एक लोग भर्ती होते थे अब वही 4000 होने लगे हैं। मतलब की भर्ती होने वाले लोगों की संख्या 4000 परसेंट बढ़ गई है। कब्रों के बाहर फोर्स तैनात कर कर दिये गए हैं। ताकि लोग हड्डियां खोद कर निकाल ना पाए जगह-जगह पर नशा मुक्ति सेंटर बनाए गए हैं ताकि वहां पर लोग जाकर अपने इस नशे से छुटकारा पा सकें।

कुश ( Zombie Drug ) क्या है.?

कुश ड्रग एक रासायनिक तरीके से बनाया गया ड्रग्स है। जिसको और तगड़ा बनाने के लिए इसमें हड्डियों का चूरा मिलाया जा रहा है। कैल्शियम से बनी हड्डियां इसमें सल्फर पाया जाता है। हड्डियों के साथ गला हुआ जो सल्फर है उसे ड्रग्स में मिलाने से बनती है SO2 जो लोगों को पूरे टाइम हाई रखती है।

इंसान की हड्डियों में मौजूद सल्फर उसके नशे में कैटालिस्ट का काम करता है। जलने पर हड्डियों में मौजूद सल्फर, ऑक्सीजन के साथ रिएक्ट करता है और सल्फर डाइऑक्साइड बनाता है। उससे भारी नशा होता है इंसान स्टोन अवस्था में चला जाता है
 इसको लेने पर इंसान विशुद्ध हो जाता है। एक तरह की काल्पनिक दुनिया में चला जाता है या समझिए कि भ्रम में जीने लगता है।

इस तरह की चीजों का प्रयोग करके बनाते है लोग कुश ( Zombie Drug ) को

अफ्रीका में इस्तेमाल होने वाला कुश ड्रग अफीम के पौधे से बना सिंथेटिक ड्रग में फेंटानाइल, गांजा और कई बार फॉर्मेल्डिहाइड का भी इस्तेमाल करके बनाया जाता है। ये ड्रग यहाँ के लोगों के बीच काफी पॉपुलर और आसानी से उपलब्ध हो जाता है

फैंटानिल - 

इसका असर हीरोइन के नशे से 50 गुना ज्यादा और मर्फिनि के नशे से सौ गुना ज्यादा होता है हालांकि इस मेडिकल यूज के लिए बनाया गया था लेकिन लोग इस नशे के रूप में भी लेने लगे हैं।


फॉर्मेल्डिहाइड -

 यह भी एक तरह का केमिकल है। इसका इस्तेमाल फ्रिज वेटिंग के तौर पर किया जाता है देखने में ट्रांसपेरेंट होता है।बहुत तेज बदबू आती है। नेचर में जहरीला होता है अप्लाई से लेकर खाने को प्रिजर्व करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता।

सियरा लियोन ( sierra leon ) में क्यों तेजी से बड़ रहे हैं मामले


सियार लियोन एक गरीब देश है। यहां की जीडीपी 409 करोड़ US डॉलर की है। यहां की आबादी लगभग 86 लाख है और यहां पर देश के 70% योग बेरोजगार है। गरीबी यहां पर सबसे बड़ा फैक्टर है जिसके कारण यहां के लोग बेरोजगार हैं। यहां की पापुलेशन कृषि पर आधारित है कृषि में सबसे ज्यादा यहां पर चावल उगाया जाता है। यहां की स्थिति इतनी विकट है कि काम ना मिलने पर यहां के लोग अपने आप को ही भेज देते हैं। यह देश ह्यूमन ट्रैफिकिंग तथा सेक्स ट्रैफकिंग के केस में फसता जा रहा है।

इस स्थिति में यहां के लोग नशे का सबसे बड़ा कारण बताते हैं कि साहब हम गरीब है हमको फील लेना होता है। इसलिए हम नशा करते हैं यह बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से लोग नशे के गिरफ्त में चले जाते हैं।

किस वजह से लोग नशे की एडिक्ट हो जाते हैं.?


यहां पर तीन मुख्य वजह है जिसकी वजह से लोग नशे के एडिट होने लगते हैं।

कोई इंसान जो नशे का एडिक्ट हो गया है। या तो वह बहुत अमीर है या तो वह बहुत गरीब है या फिर वह बहुत निराशावादी हो गया है।

अमीर लोग जिनके माता-पिता बहुत अमीर होते हैं वह लोग अपने मस्ती के लिए नशा करते हैं और पहले से ही उनके पास पैसे होते हैं इसलिए उन्हें कमाने की जरूरत नहीं होती है।वह लोग यह सोचते हैं बस हम इसी अपने माता-पिता की संपत्ति के संभाल ले बहुत है।

जितने भी लोग नशे की गिरफ्त में गए हैं उसका सबसे बड़ा कारण कहीं ना कहीं ना उम्मीद है। जब लोगों को जीवन में निराशा मिलती है उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखती है। वह परेशान होकर नशा करने लगते हैं नशा करने से उन्हें हल्का महसूस होता है। इसलिए वह नशा करते हैं और नशे में खुश होना चाहते हैं। वह सोचते हैं, आज नशा कर लिया आज का दिन तो बहुत बढ़िया कटेगा कल का तो कल देखेंगे। 

तीसरी लोग होते हैं जो शुरुआती में फन के रूप में नशा करते हैं और फिर बाद में वही जाकर उन्हें नशे की लत लग जाती है।


नशे से बचने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं का ध्यान देना चाहिए

जीवन में निराशा, नाउम्मीदी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सबसे पहले अपना सम्मान करना शुरू करें। जब आप अपना रिस्पेक्ट करना शुरू कर देंगे तो कोई दूसरा व्यक्ति बहुत जल्दी आपको अपनी तरफ खींच नहीं पाएगा।

आप अपने जीवन में डिसिप्लिन लाइए मतलब आप घड़ी के गुलाम बनिए नशे की नहीं। 

फिजिकल वर्कआउट पर ध्यान दीजिए।

सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट है कि आप दिन में कम से कम आधा घंटा अपने परिजनों के साथ बिताएँ। अगर आप घर नहीं रहते हैं कहीं बाहर रहते हैं तो टेलीफोन पर ही बात कर ले।



अगर हमारी साझा की हुई जानकारी आपको पसंद आये तो कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं। 

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म