साइंस है तो मुमकिन है, कृत्रिम सूर्य का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 सूर्य के केंद्र में जितनी गर्मी होती है। उसेसे 7 गुना ज्यादा तापमान साइंस द्वारा बना दिया गया है। अगर तापमान की बात किया जाए तो आपने अधिकतम कितना तापमान पढ़ा, लिखा और सुना होगा, 10 डिग्री सेल्सियस, 50 डिग्री सेल्सियस, 100 डिग्री, हजार डिग्री सेल्सियस लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान एक छोटी सी मशीन के अंदर कैद कर लिया गया हो तो यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।


दक्षिण कोरिया ने बनाया कृतिम सूर्य

 दक्षिण कोरिया ने अपने एक न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर के अंदर 100 मिलियन डिग्री सेल्सियस के तापमान को बनाया है। जिसे 48 सेकंड तक कैद करके रखा गया था। आप कहेंगे कि यह कैसे पॉसिबल है, कोई चीज गल नहीं गई होगी क्या.? अगर आप अपने कमरे में 1000 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कर देते हैं। तो पूरे कमरे का नक्शा ही बदल जाएगा। तो कैसे पॉसिबल है कि 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान हो और वह सरवाइव भी कर जाए।

आपको बता दें की यह कारनामा चीन पहले ही कर के दिखा दिया है। उसने इस तापमान को 7 मिनट तक होल्ड करके रखा था। दक्षिण कोरिया इस तापमान को सिर्फ 48 सेकंड तक होल्ड करने में कामयाबी हासिल की है।

Tokamake

अगर ये रिएक्टर अपने अंदर तापमान को सूरज की तरह 24 घंटा 365 दिन मेंटेन करने की कला सीख जाए तो समझ लीजिये सूरज के दिन तो गए।

साऊथ कोरिया में बने इस रिएक्टर ने जहां 2020 में 20 सेकंड का किर्तीमान हासिल किया था वहीं पर मात्र 3 साल बाद चीन ने अपने आर्टिफिशियल रिएक्टर से 7 मिनट तक तापमान 100M डिग्री सेल्सियस के ऊपर रखने का कीर्तिमान हासिल किया। अब साउथ कोरिया के  KSTAR ( Korea Supercondicting Tokamake Advanced Research) के अंदर ये कारनामा करके दिखाया है। Tokamake नाम की मशीन के अंदर ये तापमान हासिल किया गया है।


इसे भी पढ़े : जापान ने पूरी दुनिया को चौंकाया, चांद पर कर दिखाया यह कारनामा

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म