Tesla in india : भारतीय बाजार में हुई एलन मस्क की एंट्री जल्द ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी टेस्ला की कारें।

अब भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर के अंदर बहुत ही बड़ा परिवर्तन आने वाला है। क्योंकि टेस्ला कंपनी अब भारत में एंट्री करने वाली है। टेस्ला कंपनी के मालिक एलॉन मस्क हैं साथ ही साथ ये स्पेस एक्स तथा न्यूरालिंक जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। टेस्ला एक इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है जो लंबे समय से इंडिया में आना चाहती है। टेस्ला इंडिया में तो आना चाहती है लेकिन इसके कारें महंगी है। इसलिए इनका कहना है कि सरकार इसे कोई बेनिफिट दे। आज जब बाजार में आप बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज़ जैसी गाड़ियों को चलते हुए देखते हैं। तो इनके भाव ज्यादा होने का बड़ा क्या कारण है.?

Elon musk, tesla company

जो गाड़ियां हम इंपोर्ट करते हैं। गाड़ियों की लागत, बीमा और माल ढुलाई (cost, insurance and freight) को मिलाकर अगर उनके दाम $40000 (33 लाख रुपए) से ऊपर है, तो उतनी ही कीमत का ( 100% custom tax) उन्हें भारत को कस्टम ड्यूटी देना होता है। यानी अगर 33 लाख की कोई कार पढ़ रही है इंडिया में तो आपको 33 लाख और देना होगा। 33 + 33 लाख मिलाकर 66 लाख की कार कस्टमर को पड़ेगी। इतना टैक्स भारत सरकार ले लेती है। यानी अगर आप इंडिया में कोई कार खरीद रहे हैं 80 लख रुपए की तो उसमें से 40 लाख भारत सरकार ले लेती है। यानी कार की असली कीमत 40 लाख ही होती है। वे सभी कारें जो इंडिया में चल रही हैं जिनकी कीमत 33 लाख रुपए से ऊपर है। उनका आधा पैसा सरकार वसूल चुकी है। अर्थात अगर 40000 डॉलर (33 लाख रुपए) से अधिक कीमत की कोई कार इंडिया में इंपोर्ट हो रही है। तो भारत सरकार उसका 100% ले लेती है। इसलिए कार का दाम दुगुना बढ़ जाता है। अगर 40000 डॉलर (33 लाख रुपए) से कम कीमत की कोई कर इंडिया में इंपोर्ट हो रही है तो भारत सरकार उसका 60% ले लेती है।

टेस्ला भारत में क्यों आना नहीं चाहती थी.?

टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें बनती है। जिसमें तरह-तरह की फैसिलिटी दी गई हो होती है। वह ऑलरेडी बहुत ही महंगी होती है। टेस्ला का कहना है कि अगर वह भारत में आएगी तो उसे स्पेशल ट्रीटमेंट चाहिए। टेस्ला अगर भारत में आएगी अगर सरकार उनसे 100% कस्टम ड्यूटी लेगी तो टेस्ला ऑलरेडी एक महंगी कार है वह और भी महंगी हो जाएगी। इसलिए वह आम आदमी के पास पहुंचेगी ही नहीं। इसलिए टेस्ला को भारत में आने का फायदा ही क्या होगा। इसलिए जब-जब एलन मस्क से पूछा गया उन्होंने जवाब दिया कि हमें जब तक कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। तब तक हम भारत में आने की सोच भी नहीं सकते हैं। 

टेस्ला करने जा रही है भारत में 2 से 3 बिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट

लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि टेस्ला इंडिया में दो से तीन बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना रहा है। टेस्ला ने तेजी से इंडियन मार्केट में एंट्री करने का प्लान बना लिया है। हो सकता है साल के अंत तक टेस्ला की गाड़ियां भारत की सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएंगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इस महीने भारत में एक टीम भेजेगी, जो देश में 2 से 3 बिलियन डॉलर (₹16 हजार करोड़ से ₹25 हजार करोड़) के इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जगह  तलाश करेगी। ब्रिटेन की फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ऐसी क्या बात है की एलन मस्क की टेस्ला कंपनी भारत में आने को तैयार हो गई? 

15 मार्च 2024 को सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों के लिए एक पॉलिसी जारी किया। 

अगर कोई कंपनी भारत में 0.5 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करने को तैयार है तो हम उन्हें कुछ राहत दे सकते हैं।

कंपनी उस गाड़ी में 25 परसेंट सामान पहले साल में इंडिया का बना हुआ लगवाएगी।

वह कंपनी अगले 5 सालों में 50% सामान इंडिया द्वारा बना हुआ लगवाएगी।

कंपनी प्रतिवर्ष 8000 गाड़ियां ही भारत में इंपोर्ट कर सकती है। 

इसके लिए भारत सरकार ने कहा अगर कोई कंपनी इस रूल  को फॉलो करेगी तो हम उसके लिए कस्टम ड्यूटी घटाकर 15% कर देंगे। जहां भारत सरकार 33 लाख टैक्स के रूप में ले रही थी अब वही तीन-चार लाख रुपए में ही काम हो जाएगा यानी जो गाड़ी 66 लख रुपए की बिक रही थी अब वह 38 लाख रुपए में ही बिकेगी। यही कारण है की टेस्ला कंपनी भारत मे आने की पूरी प्लानिंग कर चुकी है।

भारत सरकार ने खुद की आय का घाटा स्वीकार कर टेस्ला को भारत में आने दिया।  जिससे कि भारत के अंदर और ज्यादा कंपटीशन बढ़ेगा। इंडिया में टाटा और महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी है। जो बहुत ही बढ़िया काम कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेस्ला के आने से अब चीनी कंपनियां भी भारत में बहुत तेजी से एंट्री कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : बंदरों के बाद अब इंसान के दिमांग में चिप लगाने में कामयाब हुए एलन मस्क

Tesla Cars Price in India ( टेस्ला कार की भारत में कीमत कितनी है। 

Tesla Cars

ModelsPrice (ex-showroom)Mileage/Range
Model 3₹60.00 Lakh * onwards402 km/charge
Model S₹1.50 Cr * onwards646 km/charge
Model Y₹50.00 Lakh * onwards597 km/charge
Model X₹2.00 Cr * onwardsN/A

Tesla cars launching  date in India ( टेस्ला की कारें भारत में कब तक लॉन्च होगीं )

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल के अंत तक टेस्ला के कारें भारत की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। टेस्ला ने बर्लिन में कारों का उत्पादन शुरू कर दिया है। इन राइट हैंड ड्राइविंग कारों को साल के अंत तक भारत में बेचा जा सकता है।

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म